प्रश्न एवं उत्तर
यंत्र मैट पर कितने दाब पाइंट हैं ?
- यंत्र मैट पर 8820-14616 दाब पाइंट हैं और प्रत्येक मैट 210- 348 फूलों से बना हुआ है| प्रत्येक फूल में 42 दाब पाइंट हैं| इन पाइंट का अंशांकन किया जाता है, जिसका मतलब यह है कि उत्पादन प्रक्रिया बहुत ही सटीक परिणाम प्रदान करती है, प्रत्येक दाब का पाइंट एक समान रूप से नुकीला होता है (कृपया दूसरे मैट के साथ तुलना करें)| हमारा यह विश्वास है कि सर्वोत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के लिए गुणवत्ता अत्यंत महत्वपूर्ण है!
यंत्र मैट का कौन प्रयोग कर सकता है?
- हर कोई! यदि आप तनावग्रस्त है, आपको अच्छी नींद नहीं आती, अल्प ऊर्जा है, मांसपेशियों में अकड़न है, सरदर्द, पीठ या गरदन का दर्द है, या आपको केवल हर दिन अपनी कार्य शक्ति बढ़ाने के लिए अधिक अच्छी और पूरी नींद/आराम चाहिए तो यह आपको सबसे अधिक प्रभाव प्रदान करता है| लिखित चिकित्सीय निदान या चिंताओं के बारे में हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श लें|
क्या यह पक्का है कि यंत्र मैट से परिणाम मिलते हैं?
- हाँ| हमें रोज एक्यूप्रेशर मैट के प्रभावों के बारे में प्रशंसात्मक कॉल एवं चिट्ठियाँ मिलती हैं|
शरीर में क्या होता है?
- ऐसा लगता है कि शरीर की मांसपेशियों तक एवं अंगों तक रक्त संचार और ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ जाता है| रक्तदाब कम हो जाता है और मस्तिष्क तक भेजे गए, सिग्नल, शरीर के “अच्छा-महसूस करने वाले” हार्मोन मुक्त करते हैं| शरीर के एंडोरफिन और ऑक्सीटोसिंज बढ़ जाते हैं और यह एक आरामदायक अनुभव उत्पन्न करते हैं जो विशेष रूप से तब महत्वपूर्ण है जब आपको सोने में कठिनाई हो रही हो| आपकी ऊर्जा बढ़ जाती है, सतर्कता बढ़ जाती है, रक्त दाब कम हो जाता है और कल्याण में वृद्धी आती है| बहुत लोगों ने प्रमाणित किया है कि यह बहुत हद तक दर्द से छुटकारा प्रदान करता है और रात को अच्छी तरह से सोने में मदद करता है|
मेरी पीठ चौड़ी है, क्या मेरे लिए भी कोई मैट है?
- अवश्य| आपकी पीठ पर सही तरह से बैठने के लिए यंत्र मैट 3 अलग-अलग आमापों में उपलब्ध है| मध्यम, बड़ा और अधिक बड़ा| परंतु, कार्पेट के बढ़ते हुए आमाप के साथ साथ अंशांकन किए हुए दाब के पाइंट की संख्या भी बढ़ जाती है| यद्यपि, यह आवश्यक नहीं है कि बड़े आमाप के व्यक्ति को एक बड़े आमाप के मैट की आवश्यकता होगी| मध्यम आमाप का मैट भी चौड़ी पीठ के लिए ठीक हो सकता है, परंतु बड़ा आमाप, अधिक बड़े क्षेत्र का उपचार करता है| बहुत लोग एक अधिक बड़े क्षेत्र के लिए इस एक्यूप्रेशर मैट का प्रयोग करना चाह सकते हैं, जैसे कि दोनों पीठ और नितम्ब का क्षेत्र, एवं जब वे कोई दूसरा एक्यूप्रेशर का मैट (अन्य ब्रांड) खरीदते हैं तो उन्हें दो मैट खरीदने पड़ते हैं| हम इस समस्या को दूर करना चाहते हैं, एवं इसलिए हमने अधिक बड़े आमाप के मैट बनाए हैं जो सभी संभाव्य आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं|
क्या बच्चे इस मैट का प्रयोग कर सकते हैं?
अवश्य, वे भी उन्हीं लाभों का अनुभव करेंगे जो प्रौढ़ लोग अनुभव करते हैं, एवं आराम पाने के लिए, ठीक सोने से पहले इस मैट का प्रयोग किया जा सकता है| केवल यह सुनिश्चित करें कि आप बीच में एक कपड़ा रख दें क्योंकि बच्चों की त्वचा अधिक नाजुक होती है| यद्यपि, यंत्र मैट कोई खिलौना नहीं है एवं बिना किसी प्रौढ़ व्यक्ति के निरीक्षण के, इसका प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए|
क्या यह मैट स्वास्थ्यकर है?
हाँ| गरम पानी में थोड़ा सा डिटरजेंट (कपड़े धोने का साबुन) मिलाएं एवं हाथ से उसे धोएं| कई बार पानी से धोएं और कमरे के सामान्य तापमान में या ताजी हवा मे उसे सूखने के लिए टांग दें|किसी वाशिंग मशीन या टमबल ड्रायर का प्रयोग ना करें, क्योंकि यंत्र मैट और उपकरण को नुकसान पहुँच सकता है|
यंत्र मैट का त्वचा पर क्या असर होता है?
एक्यूप्रेशर मैट का प्रयोग करने के बाद, त्वचा पर छोटे छोटे गड्ढे नजर आएंगे, लेकिन साधारणतः यह कुछ घंटों में गायब हो जाते हैं और बहुत ही असाधारण परिस्थितियों में इन गड्ढों को जाने में कुछ दिन लगते हैं| बढ़े हुए रक्त संचार के कारण जो लाली आती है वह यंत्र मैट के अंशांकन किए हुए दाब पाइंट का एक सकारात्मक प्रभाव है|
क्या मैं पीठ को छोड़कर शरीर के किसी दूसरे अंग पर यंत्र मैट का प्रयोग कर सकता हूँ?
अवश्य ही आप कर सकते हैं, लेकिन शरीर के अन्य भागों पर प्रयोग करने से अधिक प्रभावों का कोई लिखित सबूत नहीं है, इसलिए हम यह सिफारिश करेंगे कि आप पहले पीठ का उपचार करें| आखिरकार पीठ तो शरीर का सबसे बड़ा एकल उपचार का क्षेत्र है और बहने वाले पेपटाइड हार्मोन पूरे शरीर को प्रभावित करते हैं| अच्छा प्रभाव पाने के लिए गरदन और कन्धों के क्षेत्र के पाइंट का इलाज किया जा सकता है|
तब हम यह सिफारिश करते हैं कि सबसे अच्छा परिणाम प्राप्त करने के लिए आप यंत्र मैट के नीचे एक तकिया रखें|
मेरे पीठ पर मुँहासे और दाग हैं; क्या मैं फिर भी मैट का प्रयोग कर सकता/सकती हूँ ?
हाँ| इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए कि आपके शरीर पर मुँहासे या दाग हैं| यदि आपके मुँहासों के कारण खुले हुए घाव हों या ऐसे दाग हों जो अभी तक ठीक नहीं हुए हैं तो, हम इस बात की सिफारिश करते हैं कि मैट का प्रयोग ना किया जाय क्योंकि यह अवस्था को और खराब बना सकता है| लेकिन इसको छोड़कर, कोई और समस्या नहीं है|
यदि मेरा वजन अधिक हो तो क्या मैं तब भी यंत्र मैट का प्रयोग कर सकता/सकती हूँ?
हाँ, इससे कोई समस्या नहीं है| यंत्र मैट का प्रयोग करना दर्दभरा अनुभव नहीं होना चाहिए; इससे अच्छा महसूस होना चाहिए और फिर भी थोड़ा सा दर्द होना चाहिए| मस्तिष्क तक पहुँचने वाले दर्द के सिग्नल ही “अच्छा अनुभव” करवाने वाले हार्मोन को स्रावित करते हैं| एकं हल्का टी-शर्ट पहन कर या अपने और मैट के बीच एक चद्दर रख कर आप यंत्र मैट के दाब को ठीक कर सकते हैं|
40 मिनट से अधिक समय के लिए एक्यूप्रेशर मैट पर लेटना क्या खतरनाक हो सकता है?
नहीं| खतरा केवल इतना है कि आपके पीठ पर अधिक गहरे गड्ढे पड़ सकते हैं लेकिन वे थोड़ी देर बाद, गायब हो जाते हैं| हम यह सिफारिश नहीं करते कि प्रति दिन आप दो घंटे से अधिक समय के लिए एक्यूप्रेशर मैट के ऊपर लेटें, लेकिन कभी कदार अगर ऐसा हो तो कोई खतरा नहीं है, बहुत लोग एक्यूप्रेशर मैट पर सो जाते हैं|
जुखाम के समय क्या मुझे एक्यूप्रेशर मैट का प्रयोग नहीं करना चाहिए?
इसके विपरीत, सर्दी जुखाम के समय स्वच्छन्द रूप से एक्यूप्रेशर मैट का प्रयोग करें! यंत्र मैट के कारण तनाव के स्तर कम होते हैं, जिस समय संक्रमण आरंभ होता है, क्योंकि शरीर का प्रतिरक्षी तंत्र बीमार कोशिकाओं की देखभाल कर सकता है| (ठीक जिस तरह आप छुट्टी के दौरान बीमार पड़ते हैं, क्योंकि आपके शरीर के पास अपने आप को ठीक करने के लिए अवसर होता है|)आप कभी भी सर्दी जुखाम के शुरू होने को नहीं रोक सकते, आपको उसे बढ़ने देना होगा और शरीर को अपने आप को सही तरह से ठीक करने का मौका देना होगा|
यदि मुझे किसी प्रकार का हृदय रोग है या था, तो क्या मैं फिर भी एक्यूप्रेशर मैट का प्रयोग कर सकता हूँ ?
यदि आपको किसी प्रकार की हृदय की समस्या है तो आपको सावधानी के साथ एक्यूप्रेशर मैट का प्रयोग करना चाहिए, एक समय में थोड़ी देर के लिए लेटें और देखें कि आपको अपने लिए क्या सबसे ठीक लगता है| लेकिन केवल एक रोक है, वह तब है जब आपका रक्तदाब निम्न हो| एक्यूप्रेशर मैट आपके रक्तदाब को अधिक कम कर सकता है, जिसके कारण खड़े होने पर आप बेहोश हो सकते हैं| यदि आपको हाल ही में दिल का दौरा पड़ा है तो तब भी आपको सावधान रहना चाहिए| थोड़ी सी भी अनिश्चितता होने पर, हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श लें|
यदि मुझे गठिया रोग है तो क्या मैं फिर भी एक्यूप्रेशर मैट का प्रयोग कर सकता/सकती हूँ ?
अवश्य आप कर सकते हैं| गठिया रोग से ग्रस्त बहुत सारे लोगों ने यंत्र मैट का प्रयोग करने के बाद सकारात्मक प्रभावों को रिपोर्ट किया है|
यदि मुझे गरदन/पीठ का शोथ हो, तो क्या मैं तब भी एक्यूप्रेशर मैट का प्रयोग कर सकता/सकती हूँ?
अवश्य, रक्त संचार जब शोथ ग्रस्त क्षेत्र तक पहुँचता है तो वह ठीक होने की प्रक्रिया की गति को बढ़ा सकता है|
यदि मेरे पीठ पर संक्रमित घाव हों, तो क्या मैं फिर भी एक्यूप्रेशर मैट का प्रयोग कर सकता/सकती हूँ?
जिन परिस्थितियों में प्रयोक्ता के खुले घाव हो, चाहे वे संक्रमित हों या ना हों, हम सिफारिश करते हैं कि एक्यूप्रेशर मैट का प्रयोग न किया जाय| |